फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बीपीएल सूची में पात्रों को मिलेगी जगह

बीपीएल सूची में पात्रों को मिलेगी जगह

Tue, 30 Jan 2018 10:10 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। विकास खंड छौहारा में बीपीएल सूची में शामिल अपात्र लोगों को बाहर किया जाएगा। जो लोग पात्र होने के बावजूद बीपीएल की सूची में शामिल नहीं हो सके, उन्हें इसमें जगह दी जाएगी। पंचायत प्रधानों तथा सचिवों के साथ बीपीएल सूची में संशोधन करने के लिए बैठकों का आयोजन होगा। इसके लिए विकास खंड छौहारा की ओर से योजना तैयार की जा चुकी है। कार्य को सफल बनाने के लिए पांच फरवरी तक क्षेत्र में योजना का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत पांच फरवरी को पंचायत कार्यालय व खंड विकास कार्यालय में बीपीएल सूची उपलब्ध होगी। पांच फरवरी से 13 फरवरी तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बीपीएल परिवारों की सूची से संबंधित शिकायतें ली जाएंगी। 15 से 18 फरवरी तक शिकायतों की वार्ड स्तर पर छंटनी होगी। 19 फरवरी से एक मार्च तक जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त कमेटी शिकायतों का सत्यापन करेगी। इसके बाद बीपीएल सूची की चर्चा के लिए वार्ड स्तर पर उप ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। सभाओं के दौरान ही सत्यापन कमेटी की उपस्थित में सभी आपत्तियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह कार्य तीन मार्च से 14 मार्च तक होगा। 19 मार्च से 23 मार्च तक सत्यापन कमेटी की ओर से दी गई समस्त रिपोर्ट का खंड स्तर पर आकलन किया जाएगा। इसके बाद सभी पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में समिति की रिपोर्ट को रखा जाएगा तथा अपात्र लोगों को बीपीएल की सूची से बाहर कर पात्र लोगों को शामिल किया जाएगा। 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक खंड विकास अधिकारी की ओर से सभी रिपोर्टों को उपायुक्त शिमला के समक्ष रखा जाएगा। खंड विकास अधिकारी छौहारा विजयकांत नेगी ने बताया कि बीपीएल परिवारों की सूची से अपात्र लोगों को हटाने की यह प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए योजना तैयार कर दी गई है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed