{"_id":"5a4e47d54f1c1bd4178b4ccd","slug":"131515079637-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगा पंचायत में जैविक कृषि संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगा पंचायत में जैविक कृषि संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
farmers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट के सौजन्य से खरगा पंचायत में जैविक कृषि संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। एसजेवीएन के निगमित सामाजिक दायित्व नीति के तहत आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने किया।
रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट की ओर से हिमालयन जैविक कृषि उत्पादन अनुसंधान और विकास संगठन, खनेरी रामपुर के माध्यम से 48 किसानों को कार्यक्रम में जैविक कृषि के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता प्रतिभागियों को जैविक कृषि, फसलों के लिए तैयार करने के विविध तरीके आदि के बारे में जानकारी देंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक सीएसआर मनमोहन वर्मा, प्रबंधक सीएसआर कौशल्या नेगी, आरएस मिन्हास और उपप्रधान ग्राम पंचायत खरगा रोशन लाल मौजूद रहे।