फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हिमाचल में परिवर्तन की हवा चल चुकी है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

हिमाचल में परिवर्तन की हवा चल चुकी है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Mon, 06 Nov 2017 05:46 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस मुक्त होगा हिमाचल : रावत
विज्ञापन

आनी में की जनसभा, कहा-प्रदेश में चली है परिवर्तन की हवा
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)
आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हिमाचल में परिवर्तन की हवा चल चुकी है। हिमाचल कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। उन्होंने आनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। आनी विस क्षेत्र में भाजपा का उम्मीदवार जीतने के बाद केंद्र सरकार की मदद से विकास डबल इंजन की रफ्तार पकडे़गा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बांटने का काम किया है। एक कांग्रेस ने उत्तरांचल को खत्म कर उत्तराखंड कर दिया।

भाजपा हिमाचल में बागवानी को मजबूती प्रदान करेगी, जिससे बागवानों को सुविधा मिल सके। इससे पूर्व भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह ने आनी की जनता को जलोड़ी टनल के नाम पर ठगा है, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने जलोड़ी टनल के लिए 110 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। नई सरकार बनते ही जलोड़ी जोत टनल का शिलान्यास किया जाएगा। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल सागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान महामंत्री दूनी चंद, जीवन चौहान, गंगा राम चंदेल, अंजना भारती, अनु ठाकुर, प्रीतम सागर, जीवन चौहान, उषा भारती, मोहन भारती, विदेश निगम, वेद ठाकुर, नूर दास, योगेश परमार सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed