फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को भेजा लीगल नोटिस

कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को भेजा लीगल नोटिस

Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी से 7 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन

सोशल मीडिया में टिप्पणी मामले में कांग्रेस ने लीगल नोटिस किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे राजनैतिक दलों में आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर चल पड़ा है। बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी की ओर से फेसबुक पर जाति सूचक शब्द कहने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बदनाम करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस भेज कर कांग्रेस ने सात दिनों के भीतर इसका जवाब मांगा है। कांग्रेस मंडल ने चेताया है कि यदि सात दिनों के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो वह भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ 70 लाख रुपये का मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।

यहां पर पत्रकार वार्ता के दौरान रामपुर कांग्रेस मंडल के महासचिव जेएल डमालू ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पर झूठे आरोप लगा कर उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फेसबुक पर जाति वर्ग पर की गई टिप्पणी कांग्रेस कार्यकर्ता ने नहीं की है। कांग्रेस के संविधान के बारे में भाजपा नहीं जानती। भाजपा भ्रामक प्रचार कर ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को नोटिस भेज कर उनसे एक सप्ताह में जवाब मांगा है। यदि एक सप्ताह में नोटिस का जवाब नहीं मिलता तो कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि फेसबुक मामला जांच का विषय है, जिसकी पुलिस जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed