फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   13 lakhs lucky draw drawn in rampur red cross fair

रेडक्रॉस मेले में निकलेंगे 13 लाख के लक्की ड्रॉ

Thu, 28 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में सात और आठ मई को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के दौरान निकलने वाले लक्की ड्रॉ में करीब 13 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मेले में 35 विभाग, एनजीओ और महिला मंडल प्रदर्शनियां लगाएंगे। मेले के आकर्षण का मुख्य केंद्र विभागों, महिला मंडलों और स्कूली बच्चों की झांकियां रहेंगी। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। यह जानकारी एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले में आठ मई को लक्की ड्रॉ निकाले जाएंगे। इसमें पहला पुरस्कार ऑल्टो 800 कार होगी। इसी तरह कुल 13 लाख रुपये की लागत के 50 आकर्षक पुरस्कार रेडक्रॉस सोसाइटी विजेताओं को वितरित करेगी। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न वर्गों की मैराथन और जिलास्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला की 432 पंचायतों की टीमें भाग ले सकती हैं। प्रत्येक टीम में बाहर का केवल एक ही खिलाड़ी मान्य होगा, जबकि अन्य खिलाड़ी पंचायत स्तर के रहेंगे।
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, आंगनबाड़ी, बेबी शो सहित अक्षम बच्चों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों, महिला मंडलों और सामाजिक संस्थाओं की करीब 35 प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें विभागों से जुड़ी जानकारी और सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से मंचों से महरूम स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें उपमंडल के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों, महिला मंडलों और स्कूल के बच्चों की झांकियां रहेंगी। झांकी प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीतने वालों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधनों से दो मई तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि मेले से पूर्व ‘हमारा बुशहर, वैभवशाली एवं परोपकारी बुशहर’ के वालंटियर पाटबंगला मैदान में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed