फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मुनिश आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों की नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं

मुनिश आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों की नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं

Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मुनिश आयुर्वेदिक स्वास्थ्य
विज्ञापन

केंद्र में चिकित्सक की नहीं
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाली दुर्गम पंचायत मुनिश में खुले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों में खासा रोष है। क्षेत्र के हजारों लोगों को मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर रामपुर पहुंचना पड़ रहा है। यहां स्थित स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ कर्मचारी के हवाले है और ऐसे में अकसर केंद्र में ताला लटका रहता है।
मुनिश स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 2 वर्ष से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। मुनिश पंचायत प्रधान विजया लक्ष्मी के अनुसार इस बाबत सरकार और स्वास्थ्य विभाग से लिखित तौर पर प्रस्ताव के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई, जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में पूर्व प्रधान सरोजनी ठाकुर, वार्ड पंच सुख दास, काना राम, विद्या सिंह, देवी सिंह, सीता देवी और हिम्मत सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से समय रहते स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की तैनाती करनी की मांग उठाई है। उधर, रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल के कार्यवाहक बीएमओ डॉ. रोहिनी ने बताया कि मुनिश आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए शिमला से नियुक्ति के आदेश हो चुके हैं। जल्द ही चिकित्सक के कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed