फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दो सौ से ऊपर भू-स्वामी परिवार मुआवजे से वंचित

दो सौ से ऊपर भू-स्वामी परिवार मुआवजे से वंचित

Tue, 17 Jul 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
दो सौ से ऊपर भू-स्वामी परिवार मुआवजे से वंचित
विज्ञापन

श्रीदत्तात्रेय स्वामी पर्यावरण, किसान विकास समिति की बैठक
रामपुर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित हैं ये परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। दो सौ से अधिक भू-स्वामी परिवार बिजली प्रोजेक्ट से मिलने वाले मुआवजे से वंचित हैं। मंगलवार को श्रीदत्तात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति दत्तनगर की पंचायत थानाधार में हुई बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। इस संबंध में हिमाचल उच्च न्यायालय के लिए अपील का अनुमोदन किया गया।
सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ऊर्जा नीति हाइड्रो पावर पॉलिसी, 2006 के तहत एक प्रतिशत मुफ्त बिजली देने में संशोधन किया जाए। नीति के तहत सभी प्रभावितों को एक फीसदी मुफ्त बिजली लाभ दिया जाए। शिमला जिले की ग्राम पंचायत दत्तनगर के लोग पुश्तों से कृषि, बागवानी और पशुपालन पर निर्भर हैं। रामपुर जल विद्युत परियोजना के कारण ग्रामीण काफी प्रभावित हुए हैं। राजस्व अभिलेखों के अनुसार सूची जो फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में बनाई गई, उसमें 500 से अधिक प्रभावित भू-स्वामी ऐसे परिवार हैं जिन्हें 2008-09 और 2009-10 में फसल नुकसान का मुआवजा मिल चुका है। 343 परिवार पंचायत रजिस्टर में दर्ज हैं और अनुमोदित सूची में शामिल हैं। इस प्रकार लगभग 200 भू-स्वामी परिवार एक फीसदी भुगतान के लिए सूची में शामिल नहीं हैं। ऐसे में दत्तनगर ग्राम पंचायत के लोग नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन

दत्तनगर राजस्व चक के यह भूमि धारक रामपुर, ननखड़ी-कुमारसैन, निरमंड और आनी तहसीलों की पंचायत रजिस्टर में दर्ज हैं। ऐसे में समस्त राजस्व चक में सभी बंदोबस्त अधिकार पात्रता वाले भू-स्वामी परिवारों को एक फीसदी भुगतान के लिए अनुमोदित सूची में शामिल किया जाए। इस मौके पर ऋषि राम भलैक सलाहकार, दीपक ठाकुर, केदार सिंह नलवा, कशी राम जरेट, मोहन सिंह जरेट, अजीत भलैक, अमर सिंह भलैक, शिव दयाल भलैक, शगुन वर्मा, चंद्र मोहन, सुभाष जरोल, चंद्र शेखर गरेक, देवीसरण, हीरा लाल, निहाल चंद, प्रताप सिंह, लाइक राम, हरपाल सिंह रोच और संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed