फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोस चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता

लोस चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता

Sun, 27 May 2018 07:44 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
लोकसभा चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए सेवादल के कार्यकर्ता कमर कस लें और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने रामपुर में आयोजित सेवादल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ से लेकर राज्य स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की।

रामपुर में रविवार को कांग्रेस सेवादल की बैठक मुख्य संगठक पंकज बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। स्थानीय विधायक नंदलाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि भी मनाई। प्रदेश के हर ब्लॉक पर सेवादल के कार्यकर्ता माह के अंतिम रविवार को ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर सेवादल के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनवरी 2019 तक सभी विस क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं को पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीता कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर विश्वासघात किया है। पंकज बराड़ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, महासचिव जेएल डमालू, चंद्रप्रभा नेगी, युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, कृष्ण गोपाल, अनिरुद्ध बिष्ट, त्रिलोक भलूनी, डीडी कश्यप, सत्याभूषण, ध्रुव शर्मा, अंकुर शर्मा और सोनू भलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed