{"_id":"5a85b3cb4f1c1b78028b4823","slug":"121518711755-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत के बयान पर युकां ने जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत के बयान पर युकां ने जलाया पुतला
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। युवा कांग्रेस ने वीरवार को रोहड़ू बस स्टैंड पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मोहन भागवत और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुनीश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युकां अध्यक्ष मनीश ठाकुर ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गलत बयानबाजी कर सेना का अपमान किया है। भागवत ने कहा था कि सीमा पर जाने के लिए सेना के जवानों को तैयार करने में छह माह लग जाते हैं।
आरएसएस के कार्यकर्ता सेना के जवानों से भी अच्छे हैं, मात्र दो दिन में तैयार होकर सीमा पर लड़ने जा सकते हैं। कहा कि इस बयानबाजी से सेना का अपमान हुआ है। मोहन भागवत को सेना से माफी मांगनी चाहिए। अभद्र टिप्पणी पर पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौन बैठे हैं।
विज्ञापन
कहा कि आरएसएस ने हमेशा देश को बांटने की राजनीति की है। चेतावनी दी की अगर मोहन भागवत ने सेना से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस मौके पर विजय चौहान, सुजय अग्रवाल, रवि रावत, रंजीत रौनी, सुशील चौहान, रविंद्र ठाकुर सहित कई युकां कार्यकर्ता उपस्थित थे।