{"_id":"5a195d2f4f1c1bca678bd9f8","slug":"121511611695-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शाकाहार अपनाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शाकाहार अपनाने की शपथ
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
लूहरी परियोजना के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
लूहरी जलविद्युत परियोजना के बिथल कार्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय जानवर अधिकार दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर परियोजना प्रमुख आरएल नेगी ने लूहरी जलविद्युत परियोजना में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को शाकाहार अपनाने की शपथ दिलाई।
परियोजना प्रमुख ने कहा कि जिस प्रकार हमारे मौलिक अधिकार हैं, उसी प्रकार जानवरों को भी जीने का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह दिन साल में एक बार मनाया जाता है, परंतु यदि हम अपने जीवन शैली में शाकाहार अपनाएं तो पर्यावरण को संतुलित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने इस दिन की महत्वता को देखते हुए इसे समाज में सांझा करने की अपील की। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रवीन सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उप महाप्रबंधक विकास महाजन, उप महाप्रबंधक राजेंद्र, उप महाप्रबंधक एसके भटनागर सहित परियोजना के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।