फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   120 boxes of loqor from jeep in dhamandri theog and charas

ठियोग के धमांदरी में 120 पेटी देसी शराब पकड़ी

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शराब और चरस की खेप बरामद की है। पहले मामले में ठियोग पुलिस ने धमांदरी में देसी शराब की 120 पेटी शराब पकड़ी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धमांदरी में पुलिस ने एक जीप की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान जीप से 120 पेटी देसी शराब मारका संतरा बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों विजय सिंह (23) निवासी वीपीओ रतली, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर और पॉपिंदर सिंह निवासी वीपीओ रतली, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस थाना ठियोग की टीम बुधवार रात को फागू के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को जबर सिंह, गांव भेला, डाकघर चियोग, जिला शिमला से 308 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शराब की 120 पेटी बरामद की है। इसके साथ ही अन्य मामले में एक आरोपी को चरस के साथ दबोचा है। तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed