{"_id":"652007b47122fcd1b30d3bc4","slug":"12-wrestlers-selected-for-national-level-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-8677-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 12 पहलवानों का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 12 पहलवानों का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
Fri, 06 Oct 2023 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
नालागढ के हनुमान सतबीर अखाड़े में ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी। स्रोत:जागरूक पाठक
बागवानिया में प्रदेश के महिला व पुरुष वर्ग के हुए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ के बागवानिया स्थित सतबीर हनुमान अखाड़े में अंडर-23 वर्ग के महिला व पुरुष पहलवानों के प्रदेश स्तर के ट्रायल हुए। जिसमें महिला व पुरुष वर्ग के छह-छह पहलवानों का चयन किया गया। यह पलवल 25 अक्तूबर से 8 नवंबर तक गोवा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कुश्ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रिंस पठानिया, विजय ठाकुर व कोच बालकशिन ने ट्रायल लिए। जिसमें 50 किलो वर्ग में हमीरपुर की रितिका शर्मा, 53 किलो वर्ग में मंडी की बनिता कुमारी, 57 किलो वर्ग में कांगड़ा की निहारिका राणा, 62 किलो वर्ग में बिलासपुर की सोनिका कुमारी, 68 किलो वर्ग में बिलासपुर की ही अभिलक्षा और 76 किलो वर्ग में हमीरपुर की कृतिका जमवाल का चयन हुआ है। ट्रायल के निदेशक विजय ठाकुर ने बताया कि पुरुष वर्ग के 57 किलो वर्ग में शुभम ठाकुर, 65 किलो वर्ग में सोलन के बलराम, 74 किलो वर्ग में मंडी के नवीन कुमार, 86 किलो वर्ग में बिलासपुर के निशांत कुमार, 97 किलो वर्ग में बिलासपुर के रमेश और 125 किलो वर्ग में विशाल का चयन हुआ है।