फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   गोपाल डोगरा बने आम आदमी पार्टी रामपुर के सह संयोजक

गोपाल डोगरा बने आम आदमी पार्टी रामपुर के सह संयोजक

Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
गोपाल बने आप पार्टी
विज्ञापन

रामपुर के सह संयोजक
आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकारिणी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहन में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के संयोजक मेहर सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें गोपाल डोगरा को सहसंयोजक का पद सौंपा गया है।

शेष कार्यकारिणी में महासचिव बिशनदेव, मुख्य सलाहकार राजेेश मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम, संयुक्त सचिव सुरेश कुमार , संगठन सचिव शमशेर बिष्ठ, प्रेस सचिव एमएस ठाकुर, वित्त सचिव कुसुम शिवलाल, आरटीआई प्रभारी दिवान सिंह, किसान मोर्चा प्रभारी देवेंद्र सिंह, किसान मोर्चा आनी डीएन शर्मा और निरमंड का प्रभारी मोहर सिंह ठाकुर को नियुक्ति किया। संयोजक मेहर सिंह ठाकुर ने कहा कि आगे भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जिससे लोगों के बीच जाकर सरकार की नाकामियों के बारे में उन्हें जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed