फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सापनी में एक माह से बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान

सापनी में एक माह से बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान

Fri, 23 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली के अघोषित कट बने आफत
विज्ञापन

सापनी में एक माह से उपभोक्ता झेल रहे हैं परेशानी
क्षेत्र की 4000 आबादी में बोर्ड के खिलाफ रोष
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सापनी गांव में उपभोक्ता बिजली के अघोषित कटों के कारण समस्या झेल रहे हैं। करीब एक माह से कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। वहीं बोर्ड के अधिकारियों ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
ग्राम पंचायत सापनी के तहत आने वाले क्षेत्र बटुरी, कनाई, शेननानदेन, चूलेनदेन, चौकचरा, शौनंग, छारपा और साथ लगती इलाकों की करीब 4000 की आबादी एक माह से बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान हैं। सर्दियों के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अघोषित कटों के कारण क्षेत्र के बैंकों, अस्पतालों, पुलिस चौकियों और बिजली व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सापनी चैन राम नेगी, उप प्रधान भरत सिंह नेगी, महिला मंडल प्रधान छै डोलमा नेगी, राजकुमारी नेगी, धर्मसेन नेगी, महेंद्र नेगी, भजन लाल नेगी, प्रेम नाथ नेगी, छेरिंग नेगी, यशवीर सिंह नेगी, विजय नेगी, प्रमोद नेगी, राजकमल नेगी, देवराज नेगी, कौशल्या देवी और सरजन देवी सहित अन्य लोगों के अनुसार क्षेत्र में लगे बिजली के 9 ट्रांसफार्मरों का जिम्मा एक कर्मचारी के हवाले है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से जल्द से जल्द बिजली के अघोषित कटों की समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत बोर्ड टापरी के एसडीओ हरी प्रकाश नेगी ने बताया कि उन्हें समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसी समस्या है तो उसका जल्द ही समाधान किया जाएगा। स्टाफ की कमी को लेकर समय-समय पर विद्युत बोर्ड प्रबंधन को सूचित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed