{"_id":"5b0ab00d4f1c1b8c6e8b4e29","slug":"11527427085-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन स्कीम हो बहाल : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन स्कीम हो बहाल : संघ
Updated Sun, 27 May 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चिड़गांव इकाई की बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन विद्युत विश्राम गृह संदासु में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपन कुमार डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इकाई के महासचिव जयलाल शर्मा ने बताया कि 28 मई को शिमला में होने वाले जिला अधिवेशन की रणनीति बनाई। जिला अधिवेशन में चिड़गांव इकाई से संघ के करीब 15 पदाधिकारी प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। बैठक में दो मांग पत्र तैयार किए गए। संघ ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, 4-9-14 ग्रेड पे का लाभ सभी श्रेणी के कर्मचारियों को देने की मांग की। साथ ही रसोई गैस की फोन पर बुकिंग कर घर पहुंचाने व बिल हर उपभोक्ता को देने, सभी विभागों के कर्मचारियों को पूरा यात्रा भत्ता, चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने, सरकारी आवासों व कार्यालयों भवनों की मरम्मत की मांग की है। चिड़गांव से हरिद्वार, चिड़गांव से ग्वास, धमवाड़ी से पालमपुर, चांशल से चंडीगढ़, देवीघार से चंडीगढ़, माशड़ू से धमवाड़ी बस सेवाओं को नियमित पूर्व निर्धारित स्थान से चलाया जाए। बैठक में चमन लाल, हरिनंद भारद्वाज, जगदीश, आशीष चंदेल, जीवन सिंह, जय राज ठोलाटू, लायक राम, प्रोमिला, कमला, सत्या दुल्टा आदि उपस्थित रहे।