{"_id":"5ad33b774f1c1b350b8b4a62","slug":"11523792759-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर चढ़ने की स्पर्धा में नीटू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर चढ़ने की स्पर्धा में नीटू प्रथम
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर खंड की दुर्गम पंचायत दरकाली के रडोली गांव में बैसाखी के उपलक्ष्य पर होने वाला पारंपरिक पडै़ मेला धूमधाम से मनाया गया। वर्षों से आयोजित होने वाले इस मेले में भारी संख्या में ग्रामीण ने भाग लिया। मेले में पंचायत प्रधान शीरूराम डबरैही बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। साथ ही उप प्रधान चेतन पाकला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा।
पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता में नीटू प्रथम रहा। मेले में एक सीधा पेड़ होता है, जिसकी बाहर की खाल को उतार कर उस पर चूना लगाया जाता है। पेड़ की चोटी पर पर कुछ बांधा जाता है। उसके बाद पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस पेड़ पर चढ़ने के कार्यक्रम को देखने के लिए काफी लोग आते हैं। बैसाखी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में पुरानी संस्कृति साफ झलकती है। युवक मंडल के प्रधान ने कहा कि मेले के उपलक्ष्य पर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 40 टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता का दौर अभी भी जारी है। क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन होगा। इस दौरान दूर-दूर से लोग मेला देखने पहुंचे।