फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी शुरू

ीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी शुरू

Sat, 04 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
लवी मेले के लिए पहुंचे 200 घोड़े
विज्ञापन

रामपुर में पहले दिन किया पंजीकरण, कल तक लगेगी प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
अगर आप घोड़े खरीदने के शौकीन हैं तो रामपुर आएं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर रामपुर के कॉलेज मैदान में अच्छी नस्ल के घोड़े शनिवार को पहुंच गए हैं। यहां पर घोड़ों की खरीदारी के लिए तीन दिन तक बाजार सजेगा। पहले दिन यहां पर 200 घोड़े पहुंचे। चार नवंबर शाम पांच बजे तक यहां पर घोड़ों के आने का क्रम जारी रहा। घोड़ों की विभिन्न प्रकार की नस्लों के अलावा विशेष रूप से किन्नौर की पिन वैली व अन्य ऊपरी क्षेत्रो से चामुर्थी घोड़े यहां पहुंचते हैं।

लवी मेले से पूर्व छह नवंबर तक कॉलेज मैदान मे अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पशु पालन विभाग के सौजन्य से प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। घोड़ों के रहने-खाने व चिकित्सा की सारी जिम्मेदारी विभाग की है। पांच से छह नवंबर की शाम तक घोड़ों का पंजीकरण करवाया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान यहां पर प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से घोड़े खरीदने के शौकीन यहां पहुंचते हैं। घोड़े मालिकों को यहां पर अच्छे दाम मिलते हैं। पांच नवंबर को पशु पालन विभाग की ओर से घोड़ा मालिकों के लिए सेमीनार का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें अश्व पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। इसके पश्चात छह नवंबर को विभिन्न प्रकार की अश्व प्रतियोगिताएं होंगी। उधर, पशु पालन विभाग रामपुर के डॉ. सुरेश कपूर ने कहा कि अश्व प्रदर्शनी के पहले दिन 200 घोड़े पंजीकृत हुए हैं। अश्व प्रदर्शनी को लेकर घोड़ों के रहने, खाने व उनकी चिकित्सा देखभाल विभाग की ओर से की जाएगी। इस दौरान सहायक निर्देशक डॉ. एस सेन, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित अत्री, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र गुरेक, विकास रांटा, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. कुबेर, डॉ. अमित, डॉ. सुरेश कपूर आदि के अलावा कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed