फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ऑपरेशन थियेटर से मायूस लौटे मरीज

ऑपरेशन थियेटर से मायूस लौटे मरीज

Wed, 14 Feb 2018 10:18 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी मरीजों का मर्ज बढ़ा रही है। अस्पताल में मंगलवार को 12 मरीजों के ऑपरेशन होने थे। लेकिन एनेस्थीसिया का डॉक्टर न होने से मरीजों को बिना ऑपरेशन करवाए वापस लौटना पड़ा। हालांकि दो मरीजों को तो ऑपरेशन थियेटर के अंदर भी ले गए थे। मरीजों के तीमारदारों को जब इस बात का पता चला तो वे भड़क उठे। लोगों ने कहा कि जब जिला कुल्लू के निरमंड में मेडिकल शिविर लगाया जाता है तो उसके लिए स्टाफ को खनेरी अस्पताल से क्यों भेजा जाता है।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में मंगलवार को ऑपरेशन थियेटर के बाहर ऑपरेशन करवाने को मरीज पहुंचने लगे। ऑपरेशन की वर्दियां पहन कर पहुंचे मरीजों को जब इस बात का पता चला कि एनेस्थीसिया का डॉक्टर स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने निरमंड गया है और उनका ऑपरेशन नहीं होगा तो उनका दर्द और भी बढ़ गया। प्रशासन ने इस बारे में मरीजों को पहले कोई सूचना नहीं दी थी। एमएस ने विभाग के निदेशक का हवाला देकर डॉक्टर को निरमंड भेजने की बात कही। बेहाल मरीजों और उनके तीमारदारों ने उनसे जल्द ऑपरेशन करवाने की मांग की। अस्पताल में मरीज टिंजन मणि सांगला, आल्पू देवी अरसू, पम्मी ठाकुर कोटगढ़, सुषमा निरमंड, श्याम देवी भावानगर, सुष्मिता निचार, कविता फांचा, चंद्रमणि सांगला, संतोष मशनू, मीना नोर सहित अन्य मरीजों के ऑपरेशन किए जाने थे।
विज्ञापन


मरीजों के जल्द होेंगे ऑपरेशन : सुनील
खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग निदेशक के निर्देशानुसार अस्पताल से स्टाफ को आनी और निरमंड में नसबंदी शिविरों के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार या वीरवार को मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed