{"_id":"5a746caf4f1c1b88268b8119","slug":"111517579439-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठईस किलोमीटर सडक पर गढढों में सफर कर रहे लोग पांच किलोमीटर की मुरम्मत पर विभाग ने खर्चे एक करोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठईस किलोमीटर सडक पर गढढों में सफर कर रहे लोग पांच किलोमीटर की मुरम्मत पर विभाग ने खर्चे एक करोड
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ से पांच किमी सड़क ही हो सकी पक्की
लोगों ने विधायक, विभाग पर लगाया ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का आरोप
33 किमी लंबी खड़ापत्थर-टिक्कर सड़क की होनी थी मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
खड़ापत्थर-टिक्कर सड़क की मरम्मत के लिए मंजूर करीब एक करोड़ की राशि लोनिवि पांच किलोमीटर पर ही खर्च कर पाया। विभाग ने अन्य बची 28 किलोमीटर गड्ढों वाली सड़क ज्यों की त्यों छोड़ दी है। लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक व लोनिवि ने सड़क मरम्मत के नाम पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग करवाया। साथ ही उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
खड़ापत्थर से टिक्कर सड़क सुधारने के लिए एक करोड़ की राशि दस जुलाई 2017 को स्वीकृत हुई। इस राशि से करीब 33 किलोमीटर खड़ापत्थर-टिक्कर सड़क की मरम्मत होनी थी। लोनिवि ने इस राशि के चार से पांच किलोमीटर में छोटे-छोटे टेंडर लगवा दिए, जिससे पूरी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। सड़क की मरम्मत पर टिक्कर से शरौंथा के बीच राशि खर्च की गई। खड़ापत्थर से मेलठी तक सड़क पर गहरे गड्ढे बने हैं। लोगों का आरोप है कि नियम के अनुसार छोटे-छोटे टेंडर लगाने की आवश्यकता नहीं थी। नेताओं व विभाग की मिलीभागत से ठेकेदार को फायदा देने का प्रयास किया गया। पांच किलोमीटर में भी कार्य की गुणवत्ता सही नहीं है। कटलाह करछारी पंचायत समिति सदस्य विजय दत्ता व युवक मंडल कलगांव के महासचिव रोहित दत्ता, विपिन दत्ता, सुरेश दत्ता, कल्याण सिंह, विनोद, संजय आजाद, अजय दत्ता, दिनेश, मंजुल दत्ता, मुनीश, लोकिंद्र राजेश, जेशु ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने लोगों को गुमराह किया कि खड़ापत्थर-शीलघाट-टिक्कर सड़क की मरम्मत पर एक करोड़ खर्च हो रहा है। लोनिवि की ओर से बची सड़क की मरम्मत के लिए करवाई नहीं की गई तो लोग सड़क पर उतर जाएंगे।
धन के दुरुपयोग की होगी जांच : ब्राक्टा
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि यदि धन का दुरुपयोग हुआ तो इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राशि जहां के लिए मंजूर हुई, वहीं पर खर्च होनी थी। यदि इस मामले में कोई अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।