{"_id":"6341b3a268d134730f789877","slug":"110-tests-fesilities-free-in-kheneri-hospital-rampur-hp-news-sml4243127125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में निशुल्क होंगे 110 टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में निशुल्क होंगे 110 टेस्ट
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में आधुनिक डायलिसिस लैब का हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने शुभारम्भ करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में अब मरीज करीब 110 प्रकार के टेस्ट निशुल्क करवा सकेंगे। शनिवार को खनेरी अस्पताल में क्रसना लैब का विधिवत शुभारंभ किया। हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्रस्ना लैब शुरू होने से चार जिले से हजारों मरीजों को निशुल्क टेस्टों की सुविधा मिल सकेगी।
गौर हो कि खनेरी अस्पताल में किन्नौर, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले के हजारों लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में रोजाना हजारों की ओपीडी रहती है। ऐसे में अब अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।
क्रस्ना लैब के शुभारंभ होने से मरीजों को 110 टेस्टों की निशुल्क सुविधा मिलेगी। लैब के शुरू होने से मरीजों को निजी लैब में महंगे दामों पर भी टेस्ट करवाने से निजात मिलेगी। इसके अलावा टेस्ट करवाने और रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए भ्ी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा चालीस लाख रुपये की राशि से अस्पताल में शौचालय की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इस मौके पर अस्पताल के एमएस प्रकाश दरोच, मंडल अध्यक्ष कुलदवीर खुंद, नरेश चौहान, विजय गुप्ता, सुषमा मखैक, दिनेश खमराल, विकास लांबा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू
हंस फाउंडेशन ने खनेरी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा भी शुरू कर दी है। इससे किडनी के मरीजों को अब डायलिसिस करवाने के लिए शिमला और चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में एक दिन में छह मरीजों के डायलिसिस करने की सुविधा होगी।