{"_id":"62868e2bfef58f645243a6f6","slug":"110-test-heppen-in-kheneri-hospital-rampur-hp-news-sml4093906134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में होंगे 110 टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में होंगे 110 टेस्ट
विज्ञापन
एमएस डॉ प्रकाश डरोच
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में मरीजों को जल्द ही 110 प्रकार के टेस्टों की सुविधा मिल सकेगी। इसको लेकर प्रदेश सरकार और निजी कंपनी के बीच एमओयू साइन हो चुका है। अस्पताल में ही सुविधा मिलने से मरीजों को निजी लैबों में टेस्ट करवाने से निजात मिलेगी। यह बात खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. प्रकाश डरोच ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से 12 सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं, जिससे अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में 16 लाख रुपये की लागत से हाई मास्ट लाइट भी स्थापित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अस्पताल की कई स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी है। इसको देखते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके तहत अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस सिस्टम के लगने से अस्पताल में आग की घटनाओं पर काबू पाना आसान होगा वहीं मरीजों की सुरक्षा भी सुदृढ़ हो सकेगी। इसके अलावा अस्पताल में नई सीआरम मशीन, सीटी स्कैन, एक्सरे मशीन सहित मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए स्ट्रेचर, व्हील चेयर और बैंचों की व्यवस्था की गई है।