फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुलिस सामुदायिक योजना को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर करना होगा कार्य

पुलिस सामुदायिक योजना को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर करना होगा कार्य

Wed, 05 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)। पुलिस लाइन रिकांगपिओ में बुधवार को डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता की अध्यक्षता में पुलिस आपराधिक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीपीओ भावानगर नारायण सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान जिला भर के थानों और चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी धनसुख दत्ता ने आपराधिक प्रवृत्तियों सहित विभिन्न गतिविधियों पर सफलता के साथ कार्य करने के टिप्स दिए। जिले भर में हो रही आपराधिक घटनाओं पर बारीकी से ध्यान देने पर बल दिया। वहीं उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और बैरियर प्रभारियों को जिले में पुलिस प्रशासन को प्रभावी ढंग से नाकाबंदी करने पर बल दिया। डीएसपी ने बैठक में मौजूद प्रभारियों को ट्रैफिक नियमों, अवैध खनन और अवैध कटान सहित कई अन्य अवैध तरीके से कार्य करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए शिकंजा कसने का जोश भरा। वहीं जिले में अवैध शराब का धंधा करने वालों, नशीले पदार्थों का सेवन और सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने और पुलिस सामुदायिक योजना को ग्रामीण स्तर से ही अधिक से अधिक जागरूक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों में एक अच्छा खासा तालमेल होना चाहिए, ताकि आपराधिक घटनाओं में गिरावट आ सके। उन्होंने कहा कि पुलिस सामुदायिक योजना को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। बैठक के दौरान जिला के 6 थानों, 9 चौकियों से पहुंचे थानेदारों और चौकी प्रभारियों ने डीएसपी किन्नौर के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआई विक्रम सिंह, दलीप सिंह, अमर सिंह मेहता, पवन कुमार, कश्मीर सिंह, भगवंत सिंह, राजेश पाल, सोमदत्त शर्मा, हुकम चंद, विकास सिंह, भरत सिंह और प्रदीप नेगी सहित जिले के कई अन्य प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed