फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ज्यूरी के पास एनएच पांच आवाजाही के लिए हुआ बाधित

ज्यूरी के पास एनएच पांच आवाजाही के लिए हुआ बाधित

Sat, 25 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
ट्राला फंसने से एनएच बाधित, हजारों पेटी सेब फंसा
विज्ञापन

बधाल के पास बंद हुआ एनएच, चंडीगढ़ से बुलाए इंजीनियर
किन्नौर और शिमला जिले के हजारों लोग हो रहे परेशान
एनएच के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें, आज बहाल हो सकता है मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के निकट बधाल में नेशनल हाईवे पांच पर शुक्रवार देर रात को भारी मशीन ले जा रहा एक ट्राला फंसने के कारण यातायात बंद हो गया है। शनिवार सुबह से ही एनएच पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई है और एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। दो क्रेनें मंगवाने के बाद भी इस भारी भरकम ट्राले को घटनास्थल से नहीं निकाला जा सका, अब इस ट्राले में ले जाई जा रही मशीन को खोलने के लिए चंडीगढ़ से इंजीनियरों के दल को बुलाया गया है। एनएच प्राधिकरण के मुताबिक अब रविवार को ही एनएच खुलने की संभावना जताई जा रही है।
शुक्रवार रात को एक ट्राला भारी भरकम मशीन लेकर किन्नौर से शिमला की ओर आ रहा था। ज्यूरी के साथ लगते बधाल में एनएच पर यह ट्राला फंस गया। बीते दिनों हुई बरसात के कारण यहां एनएच क्षतिग्रस्त था और शुक्रवार रात को जब यह ट्राला यहां से गुजर रहा था तो अचानक वहां फंस गया। इसके चलते शनिवार को एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। हालांकि एनएच प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन ने ट्राले को हटाने के लिए दो क्रेनें भी मंगवाई, लेकिन ट्राले में लोड भारी भरकम मशीन को हटाने में ये क्रेनें भी बेबस साबित हुईं। ट्राले पर करीब 48 टन भारी मशीन लोड की गई थी, जिसे क्रेस से नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन

एनएच बाधित होने से हजारों पेटी सेब भी फंस गया है। इन दिनों किन्नौर के निचले इलाकों में सेब सीजन चरम पर है। एनएच पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एनएच ठप होने से हजारों लोगों को शिमला और किन्नौर आने जाने में दिक्कतें पेश आई। प्रशासन और एनएच प्राधिकरण की लाख कोशिशों के बाद भी शनिवार को वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई। संबंधित कंपनी ने अब इस मशीन को खोलने के लिए चंडीगढ़ से इंजीनियरों के दल को बुलाया है। अब एनएच पांच रविवार को ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन पीसी नेगी ने बताया कि एनएच पर ट्राला फंसने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। ट्राले पर लोड की गई 48 टन मशीन को खोलने के लिए चंडीगढ़ से इंजीनियर बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार को एनएच पांच को आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed