{"_id":"5b784a8242c79246382ce8ca","slug":"101534610050-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से बाधित हुई जगातखाना-थाचवा स्कूल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन से बाधित हुई जगातखाना-थाचवा स्कूल सड़क
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन के कारण जगातखाना
थाचवा स्कूल सड़क क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की तुनन पंचायत में वन विभाग और पंचायत की नाकामी के चलते निर्माणाधीन सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। अवैध खनन से हुए भूस्खलन के कारण स्कूल जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है और यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
जगातखाना से प्राथमिक स्कूल थाचवा जाने वाली सड़क पर बीते कई समय से अवैध खनन हो रहा था। अवैध खनन के कारण पहाड़ी गिरने का खतरा बना हुआ था। इस पहाड़ी से स्कूल की सड़क गुजरती है, लेकिन भूस्खलन के कारण इस सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है और सड़क का काफी हिस्सा ढह गया है। इसके कारण साथ लगता मार्ग भी भूस्खलन से बाधित हो गया है। यहां अवैध खनन का सिलसिला बीते कई माह से चल रहा था और बरसात के कारण अब यहां पहाड़ी दरक कर नीचे आ गई है। वहीं इस संबंध मेें वन विभाग लूहरी के डीएफओ चंद्रभूषण का कहना है कि शिकायत के दौरान मौके पर विभाग के कर्मियों को भेजा गया था। कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।