{"_id":"5b4233a54f1c1b10278b51b9","slug":"101531065253-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीखंड महादेव 23 को रवाना होगी अंबिका माता की पवित्र छड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीखंड महादेव 23 को रवाना होगी अंबिका माता की पवित्र छड़ी
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड महादेव यात्रा में हर वर्ष की भांति अंबिका माता की पवित्र छड़ी गुरु पूर्णिमा के दिन महादेव के दर्शन करेगी। दशनामी अखाड़ा निरमंड के संत अशोक गिरी और सैकड़ों साधु-संतों के सानिध्य में पूरे वाद्य यंत्रों सहित 23 जुलाई को छड़ी दशनामी अखाड़ा निरमंड से रवाना होगी।
छड़ी 27 जुलाई को श्रीखंड महादेव के दर्शन कर 30 जुलाई को वापस निरमंड पहुंचेगी। गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
श्रीखंड छड़ी यात्रा एवं ग्राम सुधार समिति निरमंड ने यात्रा के आयोजन को लेकर रविवार को बैठक की। समिति के सदस्यों ने यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की। समिति के अध्यक्ष डीआर कश्यप ने बताया कि छड़ी यात्रा के दौरान 23 से 30 जुलाई तक हर वर्ष की भांति बस अड्डा निरमंड में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यात्रा जिला प्रशासन एवं श्रीखंड महादेव ट्रस्ट के सौजन्य से 15 से 30 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। धार्मिक यात्रा को लेकर प्रशासन ने प्रबंध पूरे कर लिए हैं। बैठक में श्रीखंड छड़ी यात्रा एवं ग्राम सुधार समिति निरमंड के अध्यक्ष डीआर कश्यप, सचिव डॉ. रमेश शर्मा सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।