{"_id":"5b0c0b0e4f1c1b8a6e8b5160","slug":"101527515918-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाते समय झुलसी महिला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाते समय झुलसी महिला, गंभीर
Updated Mon, 28 May 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश(कुल्लू)।
आनी उपमंडल की डिंगीधार पंचायत के जंगलों में पिछले दो दिन से आग लगी हुई है। इसके चलते डिंगीधार पंचायत के ओडी गांव की एक महिला आग को बुझाते हुए इसकी चपेट में आ गई है। इससे महिला 80 प्रतिशत झुलस गई। आनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
डिंगीधार और बैहना पंचायत के जंगलों में पिछले दो दिनों से आग लगी हुई है। आग से लाखों की वन संपदा सहित सैकड़ों सेब के पौधे व दर्जनों घास की टोलियां जल गई। वन विभाग आग पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। सोमवार को जब आग ज्यादा फैली तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड आनी को दी। डिंगीधार पंचायत के ओडी गांव के जंगल में जब आग पहुंची तो रेगणू देवी पत्नी शिव दयाल अपनी घास की टोली को बचाने और आग पर काबू पाने के लिए आई। रेगणू देवी आग की चपेट में आ गई और झुलस गई। बीएमओ आनी डॉ. ज्ञान ठाकुर ने बताया कि महिला का शरीर करीब 80 प्रतिशत जल गया है। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
आग बुझाने में जुटे हैं कर्मचारी : अग्रवाल
डीएफओ लूहरी बीके अग्रवाल का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं। जल्द आग को काबू किया जाएगा। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि महिला को उपचार के लिए 10000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विभाग ने लोगों के साथ मिलकर काबू की आग
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नारकंडा की ग्राम पंचायत जदूण के जंगल में लगी भीषण आग से क्षेत्र में वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। लगातार तीन दिन से लगी आग पर वन विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया। आग लगने से जदूण बीट के जंगल में नई पौधे और पुराने पेड़ जल गए।
ग्राम पंचायत जदूण के प्रधान जोगेंद्र श्याम ने बताया कि जंगल मे भड़की भयानक आग से नुकसान हो गया है। आग लगने के कारण नागाधार से धोमड़ी के लिए लगाया स्पेन भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्पेन की तारों पर पेड़ गिर गया। उन्होंने स्पेन को ठीक करने की मांग की है। उधर, थानाधार पंचायत के तहत कुफ्टु के जंगलों में भी दोपहर बाद आग लगी। लॉयन क्लब के सदस्यों ने वन विभाग के कर्मी के साथ मिल कर समय रहते आग पर काबू पा लिया।