फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   युवा कांग्रेस ने नशें के काराबार पर नकेल कसने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस ने नशें के काराबार पर नकेल कसने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Apr 2018 07:04 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
नशे के कारोबार पर लगाई जाए रोक : युकां
विज्ञापन

एसडीएम रोहडू को ज्ञापन सौंप कर की मांग
रोहडू। युवा कांग्रेस ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कडे़ कदम उठाने की मांग की है। युवा कांग्रेस ने एसडीएम रोहडू को ज्ञापन सौंप कर मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। कहा कि नशे के कारोबार की जडे़ं फैलने से क्षेत्र में संगीन अपराध बढ़ रहे हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुजय अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के कारण हो रही घटनाओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। सुजय अग्रवाल ने बताया कि पहले भी चिड़गांव के एक गांव से एक व्यक्ति को नशे के कारोबार के संदर्भ में पकड़ा गया था। आज उसी गांव के दूसरे व्यक्ति को लड़की की संदेहजनक मौत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि इस मामले में नशे की संलिप्तता की गहन पड़ताल की जाए। आरोपी के फोन की जानकारी एकत्रित करके सभी संपर्क सूत्रों से भी गहन पूछताछ की जाए। कहा कि रोहड़ू मेले के दौरान भी अभिभावकों को नशे की बुराइयों और दुष्प्रभाव से जागरूक किया जाए। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि नशे के कारोबार से जुडे़ लोगों को बेनकाब करने में पुलिस नाकाम रही तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। इस दौरान रविंद्र ठाकुर, वीरेंद्र नेगी, हैपी मेहता, जावेद, दीपक खुराना, प्रवीण चौहान, हरिंदर शरवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed