{"_id":"5aa553eb4f1c1bc4758b4d10","slug":"101520784363-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर खंड में 5644 बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर खंड में 5644 बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौनिहालों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
रामपुर और किन्नौर में हजारों बच्चों को पिलाई गई दवा
अमर उजारा ब्यूरो
रामपुर/ज्यूरी/डंसा/ रिकांगपिओ।
रामपुर खंड के सभी बूथों पर करीब 5644 बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई गई। बीएमओ डॉ. आरके नेगी ने बताया कि पिछली बार 5800 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई थी। रामपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों में पोलियो बूथ बनाए गए थे। जिन बच्चों को रविवार को पोलियो की दवाई नहीं पिला सके, उनको टीम घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाएगी।
उधर, ज्यूरी पीएचसी के तहत रविवार को 1093 बच्चों को पल्स पोलियोे ड्रॉप्स पिलाई। पीएचसी ज्यूरी के प्रभारी डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि झाकड़ी, ज्यूरी, सनारसा, मझेवली, चौरा और चेक पोस्ट आदि में बूथ बनाए गए थे। उधर, जिला किन्नौर में पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदम नेगी ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में बच्चों को पोलियो दवा की दो बूंद पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के तहत जिले में 5835 नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। इसमें निचार, कल्पा और पूह ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, आयुर्वेदिक विभाग के 406 कर्मचारी पोलियो दवा पिलाने के लिए तैनात किए थे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला में 100 बूथ, एक मोबाइल वेन और दो ट्रांजिट बूथ बनाए गए थे। साथ ही करीब 20 निरीक्षक तैनात किए गए थे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. पदम सिंह नेगी, पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद नेगी, मस्त राम नेगी, बीसीसी समन्वयक रमेश नेगी, छेरिंग लाल नेगी, उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. पदम सिह नेगी ने कहा कि छूटे हुए बच्चों को 12 व 13 फरवरी को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी ।