{"_id":"5a746cac4f1c1b92268b7d6a","slug":"101517579436-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड ब्वॉयज रामपुर ने किक्रेट ट्राफी पर मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैड ब्वॉयज रामपुर ने किक्रेट ट्राफी पर मारी बाजी
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैड ब्वॉयज ने किया क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा
लूहरी के पराशर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
लूहरी के पराशर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता मैड ब्वॉयज रामपुर ने जीती। रामपुर टीम ने 55 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में इलाके की 50 टीमों ने दमखम दिखाया। पराशर में आयोजित शांति मेमोरियल कप में मैड ब्वॉयज रामपुर और रूडीज इलेवन टीम फाइनल में भिड़ी। ओपन स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मैड ब्वॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में 78 रन बनाए।
मैड ब्वॉयज की तरफ से करण जिष्टू उर्फ सहवाग ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 35 रन बनाकर विपक्षी टीम के गेंदबाजों के छक्के उड़ाए। अनिश ने अपनी टीम को 25 रन को योगदान दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी रूडीज टीम के बल्लेबाज गोलू चौहान और अमित की घातक गेंदबाजी के आगे टिक न सके और दस रन से मैच हार गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलने के लिए कर्ण जिस्टू को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रूडीज के बॉबी को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजक कमेटी ने उप विजेता टीम को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया।