{"_id":"5a4644994f1c1bc5668b7e00","slug":"101514554521-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजलि, पायल को ऑल राउंडर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजलि, पायल को ऑल राउंडर का खिताब
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलैंडी में छठे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिवान स्कूल के प्रधानाचार्य वेद कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रों को नवाजा। अध्यापक यशवंत कंवर ने बताया कि अंजलि और पायल को आल राउंडर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा शिक्षा और अन्य गतिविधियों में विवेक मेहता, सौरव, अखिल मेहता, रीतिका, लक्ष्मी को पुरस्कृत किया गया।
अंजलि और प्रियंका ने स्वच्छता और साक्षरता पर एकांकी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल का लेखा जोखा रखा। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में लगातार घट रही बच्चों की संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों का पलायन निजी स्कूलों में हो रहा है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि सरकारी स्कूलों के पास वे सभी सुविधाएं हैं, जो निजी स्कूलों में है।