फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठियोग में जाम लगना हुआ आम, जनता परेशान

ठियोग में जाम लगना हुआ आम, जनता परेशान

Wed, 22 Nov 2017 07:00 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
ठियोग में जाम लगना हुआ आम, जनता परेशान
ठियोग में जाम लगना हुआ आम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग(रामपुर बुशहर)।
इन दिनों ठियोग की जनता को जाम से दो चार होना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से शाम तक एनएच पांच पर जाम लगता रहा। दोहपर करीब तीन बजे जाम में फंसे लोगों ने कहा कि यहां जाम कोई नई बात नहीं है।

सोलन से ठियोग आए हरीश ठाकुर ने बताया कि उन्हें रहीघाट से बस अड्डा पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। मात्र दो किलोमीटर की दूरी के लिए एक घंटा लगने के कारण समय तो बर्बाद हुआ ही, साथ ही गाड़ी में तेल भी खपत भी ज्यादा हो गई।
विज्ञापन


जनोघाट से रहीघाट तक जाम से यहां से गुजरने वाली लंबे रूट की बसें भी जाम का शिकार होती नजर आईं। शिमला से कोटखाई के लिए जा रही आशा कुमारी ने बताया कि उनके घर में शादी है लेकिन वो आधा घंटा जाम का शिकार रही। वरिष्ठ नागरिक हीरा सिंह वर्मा ने कहा कि सामान्य दिनों में भी शहर में जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है। जाम के हालात ऐसे थे कि यात्री एक किलोमीटर पहले ही बसों से उतर कर गंतव्य की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे के साथ रहने वाले दिनेश हेटा ने बताया कि बस अड्डा ठियोग में बसों को पांच मिनट से अधिक रुकने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद यहां बसें खड़ी रहती हैं। उन्होंने पुलिस सेे ऐसे वाहनों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि ठियोग में जाम लगने के कुछ प्रमुख कारण सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों का खड़ा होना है। शहर के बीचोंबीच पेट्रोल पंप का स्थापित होना, कोटखाई जाने वाले डाइवर्जन पर हो रहे निर्माण और सिविल अस्पताल के पास क्षतिग्रस्त सड़क भी जाम का मुख्य कारण है। इसके अलावा बस अड्डे में पांच मिनट से अधिक देर तक खड़ी होने वाली बसें भी जाम का कारण बन रही हैं।


डीएसपी ठियोग बलवीर जसवाल ने बताया कि बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे। बसों के चालकों को बसों को नियमित रूप से चलाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed