{"_id":"5a071dac4f1c1bf4688baa0a","slug":"101510415788-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बाजार घूमने निकले राज्यपाल, सफाई पर दिखे खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बाजार घूमने निकले राज्यपाल, सफाई पर दिखे खुश
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
hp governor
- फोटो : hp governor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार सुबह ऐतिहासिक रामपुर बाजार का जायजा लिया। उन्होंने रामपुर के स्थानीय लोगों और यहां कई सालों से बसे प्रवासी लोगों से मुलाकात की। राज्यपाल ने रामपुर बाजार की सफाई पर संतोष जताया। व्यापारियों से कहा कि यह छोटा सा बाजार काफी साफ रखा गया है।
यह देखकर काफी खुशी मिली। राज्यपाल को व्यापारियों ने शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ के लिए रामपुर आए और उन्होंने मेला ग्राउंड जाने से पहले रामपुर के ऐतिहासिक बाजार घूमने का फैसला किया। आचार्य देवव्रत ऐसे पहले राज्यपाल हैं जो लवी मेले के शुभारंभ मौके पर रामपुर आए हैं और पैदल ही बाजार घूमने निकले। उन्होंने स्थानीय लोगों से खुलकर बातचीत भी की।
राज्यपाल से जब पूछा गया कि रामपुर बाजार घूमने के पीछे कोई खास मकसद। राज्यपाल ने कहा कि मेरे मन में आया कि रामपुर बाजार घूमा जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश खासकर रामपुर के स्थानीय लोग काफी सरल और अच्छे स्वभाव के हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर बाजार काफी साफ सुथरा मिला और यह सफाई कायम रखी जाए ताकि यहां आने वाले लोगों को खुशी मिले। उन्होंने नेपाली मूल के लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने नगर परिषद रामपुर के उपाध्यक्ष दीपक सूद से कहा कि बाजार की सफाई हमेशा ऐसी ही रहनी चाहिए।