फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   100 roads closed in Kinnaur, 102 transformers stalled

Rampur Bushahar News: किन्नौर में 100 सड़कें बंद, 102 ट्रांसफार्मर ठप

Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
छितकुल, कुन्नौचारंग में करीब 90 सेंटीमीटर, कल्पा में 60 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज
विज्ञापन


भारी बर्फबारी के चलते निगम की छह बसें भी फंसी, सडक़ों को बहाल करने के लिए 18 मशीनें और करीब 200 मजदूर तैनात

ग्रामीणों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रही परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी लोगों के लिए आफत बन गई है। दो दिनों से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। किन्नौर में भारी बर्फबारी होने से 100 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। वहीं, 102 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए हैं। गौर हो कि जिले के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण पथ परिवहन निगम की छह बसें फंसी हुई हैं। ताजा हिमपात से जिले के लोगों की कठिनाइयां बरकरार हैं। बर्फबारी से लोगों की परेशानियां थमने के बजाय बढ़ रही है। भारी हिमपात के कारण किन्नौर जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। वहीं, शनिवार को जिला किन्नौर के टापरी से रामपुर से शिमला की ओर बसों की आवाजाही हुई। काजा पूह की ओर पूरी तरह से बस सेवा बंद है। जिले के कल्पा, निचार और पूह खंड की 100 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है। भारी बर्फबारी के कारण निगम की स्पीलो में चार, नाको और काजा में एक-एक बस फंसी हुई है। शनिवार को जिले के कुन्नौचारंग और छितकुल में करीब 90 सेंटीमीटर, कल्पा में 60 सेंटीमीटर और पूह में करीब 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने जिले में बाधित सड़कों को बहाल करने में 18 मशीनें और 200 मजदूर तैनात कर रखे हैं, लेकिन आसमान से बरस रही बर्फबारी रोड़ा बन रही है।

18 मशीनें 200 मजदूर तैनात
लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आनंद कुमार और लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सैन ने बताया कि बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए 18 मशीनें और करीब 200 मजदूर तैनात किए गए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जैसे ही मौसम साफ होगा, युद्धस्तर पर सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली की लाइनें टूटीं

किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी के कारण 458 ट्रांसफार्मरों में से 102 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। हिमपात से कई स्थानों पर विद्युत की लाइनें टूट गई हैं। ऐसे में कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि बंद पड़े ट्रांसफार्मरों को ठीक करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed