फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rally of the Himalayas Shashank wins the car race Dhirtiman outdoes his rivals on the bike

रैली ऑफ हिमालय : कार रेस में शंशाक, बाइक में धीर्तिमान ने छकाए प्रतिद्वंद्वी; 140 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Fri, 10 Oct 2025 07:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Oct 2025 07:44 PM IST
सार

मनाली में रैली ऑफ हिमालय के दूसरे दिन शुक्रवार को रफ्तार के जादूगरों ने खूब दमखम दिखाया। कार रेस में शशांक जंबाल और बाइक रेस में धीर्तिमान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को छकाते हुए पहला स्थान हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rally of the Himalayas Shashank wins the car race Dhirtiman outdoes his rivals on the bike
मनाली के शुरू हुई रैली ऑफ हिमालय में भाग लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हसीन वादियों में रैली ऑफ हिमालय में रफ्तार और रोमांच का खेल सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रैली ऑफ हिमालय के दूसरे दिन शुक्रवार को रफ्तार के जादूगरों ने खूब दमखम दिखाया। रैली का आयोजन मनाली के कोठी से मढ़ी तक हुआ। कार रेस में शशांक जंबाल और बाइक रेस में धीर्तिमान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को छकाते हुए पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में तीन महिलाओं समेत 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोठी से मढ़ी के बीच हुई कार रेस की श्रेणी में अर्णव प्रताप सिंह दूसरे, आर्यक राणा तीसरे स्थान पर रहे। बाइक रेस की श्रेणी में हैप्पी वर्मा दूसरे और नितीश भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतिभागी धीर्तिमान सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में कड़ी स्पर्धा देखने को मिल रही है। सभी प्रतिभागी काफी अनुभवी हैं। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से सड़कों की हालत खराब है।
विज्ञापन


रैली ऑफ हिमालय के आयोजक सुरेश राणा ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रथम चरण को पूरा कर लिया है। रैली का दूसरा चरण मनाली के प्रीणी से हामटा तक रहेगा। यह इस रैली का पांचवां संस्करण है। इसका उद्देश्य मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed