{"_id":"6899f3a8801f5c00fa07e15e","slug":"pulses-will-be-expensive-in-himachal-ration-depots-costlier-by-two-to-three-rupees-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: राशन डिपो में मिलने वाली दालें हो सकती हैं महंगी, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: राशन डिपो में मिलने वाली दालें हो सकती हैं महंगी, जानें क्या है वजह
Mon, 11 Aug 2025 10:04 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:04 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में राशन डिपो से मिलने वाली दालें महंगी हो सकती हैं। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
राशन डिपो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में मिलने वाली दालों के दाम 2 से 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो सकती है। भारतीय खाद्य निगम ने राज्य सरकार को दालों का नया कोटा महंगे दामों पर जारी किया है। इस कारण दालों की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी प्रदेश सरकार के अनुदान पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
डिपो में उड़द और चना दाल अलग-अलग श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अलग-अलग दरों पर मिलती है। भारतीय खाद्य निगम ही हिमाचल सरकार को दालों की थोक आपूर्ति करता है। इसलिए नए और महंगे कोटे के कारण कीमतों को बढ़ाना पड़ सकता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर सरकार के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय में राशन डिपो में चना दाल बीपीएल परिवारों को 66 रुपये, एपीएल परिवारों को 66 रुपये और आयकरदाताओं को 70 रुपये प्रति किलो उपलब्ध करवाई जा रही है। उड़द की कीमत बीपीएल परिवारों के लिए 58, एपीएल परिवारों के लिए 68 और आयकरदाताओं के लिए 92 रुपये प्रति किलो है। मलका दाल बीपीएल परिवारों को 56, एपीएल परिवारों को 66 और आयकरदाताओं को 91 रुपये प्रति किलो के दाम पर दी जा रही है।
विज्ञापन