{"_id":"68d2a5e05fa564b8b40a99cf","slug":"press-conference-of-industry-minister-harshwardhan-chauhan-in-shimla-central-government-targeted-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- केंद्र ने हिमाचल को न तो विशेष ग्रांट दी है, न ही खैरात बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- केंद्र ने हिमाचल को न तो विशेष ग्रांट दी है, न ही खैरात बांटी
Tue, 23 Sep 2025 07:21 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:21 PM IST
सार
सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल को न तो कोई विशेष ग्रांट दी है, न ही खैरात बांटी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा नेता केंद्रीय ग्रांट के नाम पर हिमाचल की जनता को गुमराह कर रहे हैं। असलियत यह है कि केंद्र ने हिमाचल को न तो कोई विशेष ग्रांट दी है, न ही खैरात बांटी है। उन्होंने सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र से जो राशि मिली है वह हर राज्य के लिए आपदा राहत एवं बचाव के लिए पहले से निर्धारित है। आपदा प्रभावितों को जो भी राहत दी है वह हिमाचल सरकार ने दी है। उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इसके बावजूद सरकार ने आपदा राहत मैनुअल में बदलाव दिया। 2023 में 10 हजार करोड़ और 2025 में 5 हजार करोड़ रुपये का आपदा से नुकसान हिमाचल को हुआ है। केंद्र से 2021 से अभी तक 4253 करोड़ की ग्रांट एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित अन्य माध्यमों से दी है। हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है लेकिन भाजपा नेता राजनीति में लगे हैं। केंद्र से पैकेज देना तो दूर, जो बजट मिलना था वह भी समय पर नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2023 में हिमाचल में 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। केंद्र ने अब जाकर दो हजार करोड़ मंजूर किए हैं। इसमें से भी केवल 500 करोड़ ही हिमाचल को मिला है। इसमें भी 25 फीसदी हिमाचल की हिस्सेदारी है। हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल को 1500 करोड़ की राहत देने का ऐलान किया है। अभी तक इसका एक भी पैसा हिमाचल को नहीं मिला है। यदि केंद्र एक साथ यह पैसा नहीं दे सकती तो पहली किस्त के तौर पर 500 करोड़ जारी करें। उन्होंने कहा कि इस बजट में परियोजना विशेष जैसी शर्त न लगाए।
विज्ञापन
सराज के नेता बन गए जयराम
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर सराज विधानसभा क्षेत्र का नेता बनकर रह गए हैं। जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर केंद्र से सराज के लिए पैसा जारी करने की मांग करते रहे। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें हिमाचल की बात करनी चाहिए थी।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर सराज विधानसभा क्षेत्र का नेता बनकर रह गए हैं। जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर केंद्र से सराज के लिए पैसा जारी करने की मांग करते रहे। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें हिमाचल की बात करनी चाहिए थी।