फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Press conference of former Union Minister and MP Anurag Thakur in Hamirpur

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर का मुख्यमंत्री सुक्खू पर पलटवार, बोले- कोई सिद्ध कर दे कारोबारी से रिश्ता

Fri, 27 Dec 2024 01:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Dec 2024 01:52 PM IST
सार

Anurag Thakur: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के विधानसभा में ईडी की कार्रवाई के दायरे में क्रशर कारोबारी पर दिए गए बयान पर यह पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Press conference of former Union Minister and MP Anurag Thakur in Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोई सिद्ध कर दे कि उनका नादौन के किसी कारोबारी से रिश्ता है। यदि वोट डालने से रिश्ता होता है तो पूरे हिमाचल से उनका रिश्ता है। काम धंधे का रिश्ता उनके साथ उन्हें जवाब देना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के विधानसभा में ईडी की कार्रवाई के दायरे में क्रशर कारोबारी पर दिए गए बयान पर यह पलटवार किया है। अपने कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि सीएम सुक्खू को यह जानकारी की वोटिंग मशीन में कौन किसे वोट डाल रहा है तो यह बड़े प्रश्न खड़े करता है। यहां किस तरह के समर्थन की बात की जा रही है यह अहम है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीते दिनों सीएम सुक्खू ने विधानसभा में यह बयान दिया था कि उनका ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए क्रशर कारोबारी से कोई रिश्ता नहीं है। कारोबारी विधानसभा में उनका और लोकसभा में अनुराग ठाकुर का वोटर है। भाजपा नेताओं के कारोबारी से सीएम के रिश्तों पर सवाल खड़े किए जाने पर यह जवाब दिया गया था। वहीं अब अनुराग ठाकुर ने इस बयान पर पलटवार किया है। हमीरपुर बाईपास में फोरलेन की बजाय टू लेन के निर्माण के सवाल पर कहा कि यहां यातायात की मानक पूरे नहीं है ऐसे में फोरलेन बनाने में रूकावट है, जबकि जमीन अधिग्रहण की लागत ज्यादा है जिस वजह से प्रोजेक्ट बनाना मुश्किल है। हमीरपुर में रिंग रोड बनाने को लेकर योजना आगे बढ़ाई जा रही है। संगठनात्मक चुनावों में गहमागहमी पर कहा कि प्रदेश में 85 फीसदी मंडलों में चुनाव हो गए है बचे हुए मंडलों में चुनाव जल्द होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के साथ अब रोना धोना भी जुड़ गया है। कांग्रेस की हालत पर उन्हें विचार करना चाहिए। वह जम्मू कश्मीर में महज छह सीट जीत पाए और हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में कांग्रेस का यही हाल है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस को इंडी गठबंधन से बाहर निकालने की मांग कर रही है। ऐसे में नेहरू गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो रहे है। संसद में कांग्रेस के अलग अलग धड़े नजर आ रहे हैं।  पेपरलीक मामले में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पेपरलीक पर लगाम लगाने के लिए एक मॉडल कानून बनाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। राज्यों सरकारों को भी इस कानून को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed