फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   President Droupadi Murmu will reach Shimla on May 5 will stay at The Retreat in Mashobra

President Himachal Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को पहुंचेंगी शिमला, मशोबरा में दी रिट्रीट में रुकेंगी

Wed, 30 Apr 2025 06:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Apr 2025 06:28 PM IST
सार

President Droupadi Murmu: जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 9 मई तक शिमला आ रही हैं। वह मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu will reach Shimla on May 5 will stay at The Retreat in Mashobra
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 9 मई तक शिमला आ रही हैं। वह मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दी। उन्होंने राष्ट्रपति प्रवास के लिए बेहतर ढंग से तैयारियों के निर्देश अधिकारियों को दिए। लोक निर्माण विभाग को कल्याणी हेलीपैड से दी रिट्रीट तक सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिजली के तारों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर निगम शिमला को दी रिट्रीट और आसपास के क्षेत्र में साफ- सफाई रखने के निर्देश दिए। वहीं, अग्निशमन विभाग को दी रिट्रीट और अन्य स्थानों का फायर ऑडिट करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed