फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations for formation of new executive committee of Congress started Pratibha met CM Sukhu

Himachal Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलीं प्रतिभा

Fri, 15 Nov 2024 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:00 AM IST
सार

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू से उनकी मुलाकात हो चुकी है। पार्टी में किस प्रकार से पदाधिकारी नियुक्त होंगे, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। 

विज्ञापन
Preparations for formation of new executive committee of Congress started Pratibha met CM Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बाबत चर्चा की है। अब दो-तीन दिन में दिल्ली जाकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल से प्रतिभा सिंह मुलाकात करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के बाद प्रदेश में इसी माह के अंत तक कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू से उनकी मुलाकात हो चुकी है। पार्टी में किस प्रकार से पदाधिकारी नियुक्त होंगे, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। अब वह जल्द ही दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल से भेंट कर विचार विमर्श करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चाहती है कि संगठन में उन लोगों को शामिल किया जाए जो अपना पूरा समय संगठन के कार्यों को दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed