फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation for apple season in Himachal minister jagat singh negi called a meeting 12 June

Himachal News: हिमाचल में सेब सीजन की तैयारी, मंत्री ने बैठक बुलाई, जून अंत में मार्केट में आना शुरू होगा सेब

Wed, 04 Jun 2025 06:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

12 जून को राज्य सचिवालय शिमला में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Preparation for apple season in Himachal minister jagat singh negi called a meeting 12 June
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश नए सेब सीजन के लिए तैयार है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सेब सीजन की तैयारियों को लेकर 12 जून को राज्य सचिवालय शिमला में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें सभी हितधारकों को बुलाया गया है। बागवान, आढ़ती, ट्रक आपरेटर, कार्टन विक्रेता आदि तमाम संबंधित वर्गों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश में यूं तो जल्दी उगने वाली किस्मों का सेब निचले क्षेत्रों से जून अंत में मंडियों में आना शुरू हो जाता है, मगर 15 जुलाई के बाद आधिकारिक सेब सीजन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को बताया कि सभी हितधारकों की यह बैठक 12 जून को न्यू आर्म्सडेल भवन के सभागार में होगी। इसमें बागवानों, आढ़तियों, ट्रक ऑपरेटरों, संबंधित सामग्री के विक्रेताओं आदि से संवाद किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके सुझावों पर गौर किया जाएगा। बागवानों को उनके उत्पाद के अच्छे दाम मिलें और वे समय पर अपने माल को उचित मार्केट तक पहुंचा सकें। इस बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बागवानों के हितों को संरक्षित रखने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन


हिमाचल में सेब बागवानी का पांच हजार करोड़ का है कारोबार
हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानी का सालाना पांच हजार करोड़ रुपये का कारोबार है। इस बार हालांकि मौसम की अनुकूलता नहीं रहने के कारण शिमला जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फसल अच्छी नहीं है, जबकि जिला के निचले क्षेत्रों में फसल ठीक है। हालांकि कुल्लू और मंडी जिला में ठीक फसल बताई जा रही है। हालांकि इसे भी कई जगहों पर ओलों और अंधड़ ने नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed