{"_id":"687a668921224d8e5c0b37c8","slug":"pratibha-singh-request-to-the-high-command-formation-of-state-congress-committee-should-be-approved-soon-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: प्रतिभा सिंह का हाईकमान से आग्रह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन का जल्द किया जाए अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: प्रतिभा सिंह का हाईकमान से आग्रह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन का जल्द किया जाए अनुमोदन
Fri, 18 Jul 2025 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:51 PM IST
सार
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लंबे समय से पीसीसी की कार्यकारिणी भंग है, जिससे संगठनात्मक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने हाईकमान से अपील की है कि पीसीसी का जल्द गठन जल्द हो। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी हाईकमान से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का जल्द गठन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से पीसीसी की कार्यकारिणी भंग है, जिससे संगठनात्मक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जल्द अनुमोदन आवश्यक है ताकि पार्टी के ढांचे को दोबारा सक्रिय किया जा सके।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह का कहना है कि प्रदेश में नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव शीघ्र होने वाले हैं और चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में संगठनात्मक मजबूती व पदाधिकारियों की नियुक्ति बेहद जरूरी है ताकि जिम्मेदारियां तय की जा सकें। प्रतिभा ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगा है, विशेषकर मंडी संसदीय क्षेत्र में स्थिति अत्यंत गंभीर है। 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। भूस्खलन व बाढ़ से हजारों करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के बावजूद राहत व बचाव कार्यों में जुटी है। प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश को इस आपदा से उबारने के लिए बड़ी राहत राशि की आवश्यकता है।
विज्ञापन
प्रभावितों की मदद के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठें भाजपा सांसद
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आपदा की इस स्थिति में सभी भाजपा सांसदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और प्रधानमंत्री से मिल कर प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन