फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police ki Pathshala program organized by Amar Ujala Foundation in Government High School Malgaon Sirmaur

पुलिस की पाठशाला: एएसपी योगेश रोल्टा बोले- साइबर ठगी होने पर पुलिस के पास देर से आना समस्या को कर देता है जटिल

Thu, 27 Feb 2025 05:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 05:03 PM IST
सार

राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा बच्चों को साइबर क्राइम, यातायात व नशे पर सचेत किया। 

विज्ञापन
Police ki Pathshala program organized by Amar Ujala Foundation in Government High School Malgaon Sirmaur
राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इन दिनों इंटरनेट हमारे जीवन की जरूरत बन गई है। इसे इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है, ऐसा नहीं होने पर किसी के साथ भी ठगी हो सकती है। चालाक लोग, ओटीपी, लिंक खोलने, लॉटरी और दूसरी चीजों का झांसा देकर बैंक खाता खाली कर देते हैं। राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने दी।

विज्ञापन


एएसपी योगेश रोल्टा ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात व नशे पर सचेत किया। उन्होंने कहा कि ठगी हो जाने पर लोग शर्म के मारे पुलिस के पास आने में देरी कर देते हैं, जो समस्या को जटिल कर देता है। इससे पुलिस के पास भी फिर कोई चारा नहीं रहता। उन्होंने कहा कि यदि ठगी हो जाए तो तुरंत पुलिस के पास आएं ताकि हम खाता ब्लॉक करवाकर पैसे वापस दिलवा सकें। इससे पूर्व मुख्य अध्यापिका शालू परमार ने उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम के मुख्यातिथि योगेश रोल्टा को मफलर और मुमेंटो देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

एएसपी योगेश रोल्टा ने साइबर क्राइम को बहुत ही सरल और रोचक ढंग से बच्चों के समक्ष रखा। उन्होंने बच्चों को बताया कि ठग किस प्रकार लिंक, फ्राड कॉल, इनाम का लालच देकर लोगों को अपने चुंगल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके युवाओं को दोस्ती के नाम पर किस प्रकार अपनी चुंगल में फंसाते हैं, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे सोशल मीडिया पर अपनी बातें किसी भी अनजान से शेयर नहीं करें। उन्होंने टैक्नालाजी का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही करने की अपील की। उन्होंने यातायात नियमों को भी बच्चों से सांझा करते हुए सभी से उनका पालन करने का आह्वान किया।

एएसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे से बुरी चीज कोई दूसरी नहीं है। आस-पड़ोस में कोई बच्चा नशा कर रहा है तो उसके घर और स्कूल में जरूर जानकारी दें, ऐसा करना हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि नशा करना ही है तो पढ़ाई, खेल और अच्छे कामों का करो। मुख्य अध्यापिका शालू परमार ने बच्चों से कार्यक्रम से मिली जानकारी घर, पड़ोस और दोस्तों से भी सांझा करने की अपील की।

अमर उजाला की पहल को सराहा

1. छात्रा देवांशी ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा। विशेषकर साइबर क्राइम पर मिली जानकारी बहुत अच्छी लगी।
2. छात्रा मानसी ने कहा कि आज से पहले नशे और साइबर क्राइम पर इतने सरल और सहज तरीके से किसी ने भी जागरूक नहीं किया।
3. अध्यापिका नीमा शर्मा ने कहा कि अमर उजाला की पहल बहुत सराहनीय है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, जिसे संस्थान बखूबी पूरा कर रहा है।
4. अध्यापक वीरेंद्र दत्त ने कहा कि बच्चों को जिस तरह से साइबर क्राइम व नशे पर सचेत किया गया। वह बहुत शानदार रहा है। इससे बच्चों के साथ बड़े भी लाभांवित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed