फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Peer committee illegal construction removed amid mosque dispute in Hamirpur

Himachal News: मस्जिद विवाद के बीच पीर कमेटी के निर्माण को हटाया, शिकायत पर वन विभाग की तुरंत कार्रवाई

Mon, 16 Sep 2024 07:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Sep 2024 07:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में लखदाता पीर कमेटी की ओर से करवाए गए अवैध निर्माण को वन विभाग ने हटा दिया है। वहीं विभाग अब यहां पर पूर्व में किए गए निर्माण को लेकर जांच में जुट गया है। ढांचे का निर्माण कब हुआ था और किस आधार पर यह निर्माण करवाया गया है, इसे लेकर भी विभाग रिकॉर्ड खंगालेगा।
 

विज्ञापन
Peer committee illegal construction removed amid mosque dispute in Hamirpur
लखदाता पीर कमेटी से किया गया निर्माण जोकि बाद में हटा दिया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटी दड़ूही पंचायत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी के समीप लखदाता पीर कमेटी की ओर से करवाए गए अवैध निर्माण को वन विभाग ने हटा दिया है। रविवार को यह निर्माण किया गया था। स्थानीय लोगों ने निर्माण की सूचना वन विभाग को दी।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने सोमवार सुबह निर्माण को हटाया दिया। वहीं विभाग अब यहां पर पूर्व में किए गए निर्माण को लेकर जांच में जुट गया है। ढांचे का निर्माण कब हुआ था और किस आधार पर यह निर्माण करवाया गया है, इसे लेकर भी विभाग रिकॉर्ड खंगालेगा। हालांकि स्थानीय पंचायत की ओर से इस विषय पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं जय लखदाता कमेटी मटाहणी के पदाधिकारियों का कहना है कि यहां पर कोई मजार नहीं है। यह महज चिराग और धूप जलाने की छोटी जगह है।
विज्ञापन


डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि यहां पर सूचना मिलने के बाद ताजा निर्माण को हटाया गया है। जय लखदाता कमेटी मटाहणी के प्रधान भागदीन ने कहा कि वर्ष 1997 से जय लखदाता कमेटी यहां पर छिंज मेले का आयोजन करवा रही है। यहां पर टीन शेड डालकर बैठने के लिए बेंच इत्यादि लगाए गए हैं। चिराग जलाने के लिए एक छोटी सी जगह बनाई गई है। दान करने वाले व्यक्ति ने टाइल लगाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके चलते दीवार लगाकर यहां पर टाइल लगाई जा रही थीं। लेकिन विभाग के निर्देशों के बाद यह निर्माण हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed