{"_id":"67ed4f4c45e2a28ad000c1b6","slug":"parineeti-chopra-will-come-to-shimla-on-15th-for-shooting-web-series-shoot-will-be-for-six-days-in-shimla-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: वेब सीरीज की शूटिंग के लिए 15 को शिमला आएंगी परिणीति चोपड़ा, शिमला में 12 दिनों का होगा शूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: वेब सीरीज की शूटिंग के लिए 15 को शिमला आएंगी परिणीति चोपड़ा, शिमला में 12 दिनों का होगा शूट
Thu, 03 Apr 2025 03:55 PM IST
अंकेश डोगरा
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 03 Apr 2025 03:55 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 15 अप्रैल का शिमला पहुंचेगीं। परिणीति चोपड़ा शिमला में 12 दिनों तक शूटिंग करेंगी। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा वेब सीरीज की शूटिंग के लिए शिमला आ रही हैं। इन दिनों वे चायल की वादियों में शूटिंग कर रही हैं। 15 अप्रैल का परिणीति शिमला पहुंचेगी। इसके बाद 12 दिनों तक शिमला में शूटिंग करेंगी।
विज्ञापन
राजधानी के रिज मैदान और मॉल रोड पर भी वेब सीरीज के दृश्य फिल्माए जाएंगे। परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। वे लेडीज वर्सेज रिक्की बहल, इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत ए इश्क, किल किल, मेन्स वर्ल्ड, डिशूम, मेरी प्यारी बिंदु, नमस्ते इंडिया, केसरी, जबरिया जोड़ी, संदीप और पिंकी फरार, साइना जैसी प्रमुख बड़ी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इस वेब सीरीज का निर्माण सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा कर रहे हैं। इसमें परिणीति चोपड़ा के अलावा ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, जैनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, हरलीन सेठी और सोनी राजदान भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। बहल प्रोडक्शन हाउस के संचालक विशाल बहल ने बताया कि चायल के बाद शूटिंग शिमला में होगी। इसके लिए रिज मैदान, मॉल रोड, मशोबरा, तत्तापानी और नालदेहरा सहित कई जगह चयनित की गई हैं।
विज्ञापन