फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paragliding Flying Festival in Junga hundreds of people gathered to witness the thrilling spectacle

जुन्गा में पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल: मानव परिंदों ने भरी उड़ान, रोमांच देखने के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

Sun, 26 Oct 2025 11:02 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:02 AM IST
सार

Shimla Flying Festival 2025: शनिवार को राजधानी शिमला से सटे रियासतकालीन शहर जुन्गा घाटी की टिक्कर साइट की हसीन वादियों में तीन दिवसीय तीसरे फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 का शुभारंभ हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Paragliding Flying Festival in Junga hundreds of people gathered to witness the thrilling spectacle
शिमला के समीप जुन्गा में तीसरी फ्लाइंग फेस्टिवल के दौरान उड़ान भरते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला से सटे रियासतकालीन शहर जुन्गा घाटी की टिक्कर साइट की हसीन वादियों में मानवीय परिंदों ने उड़ान भरी। शनिवार को यहां तीन दिवसीय तीसरे फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने के लिए सैंकड़ों लोग उमड़े। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने झंडी दिखाकर पैराग्लाइडर पायलटों को रवाना किया। तीन दिवसीय फेस्टिवल में छह से ज्यादा देशों के 59 अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडर पायलट भाग ले रहे हैं। इनमें चीन का एक, नेपाल के चार, मलेशिया के चार, स्पेन का एक और जर्मनी से एक पॉयलट हिस्सा ले रहा है। भारत के दस राज्यों से भी पैराग्लाइडर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

रविवार को द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा इस फेस्टिवल में विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। खली युवाओं में फिटनेस, एडवेंचर और खेल भावना को प्रेरित करेंगे। नरेश चौहान ने कहा कि फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो के आयोजन से जुन्गा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने फ्लाइंग फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों से आए निवेशकों और स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर सोलन के डीएफओ एमएसएमई एके गौतम ने कहा कि एक्सपो इस क्षेत्र का पहला ऐसा मंच है, जिसमें हॉस्पिटैलिटी, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस, फूड एंड बेवरेज से ऑर्गेनिक उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और ट्रेवल सर्विसेज से जुड़े हितधारक लाभान्वित होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार के विजेता नेपाल के अमन थापा तीसरी बार पहुंचे जुन्गा
बीते दो फ्लाइंग फेस्टिवल के विजेता नेपाल के अमन थापा तीसरी बार फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दस वर्ष की आयु में इन्होंने पैराग्लाइडिंग शुरू कर दी थी और अब वह 25 वर्ष के हो गए हैं। पिछले 15 वर्ष में वह कांगड़ा की बीड़ बिलिंग, मिजोरम, केरल, धर्मशाला, नेपाल, बिलासपुर सहित अनेक स्थानों पर पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।
 
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग विजेता चैंपयिन यांगचिन भी पहुंचे
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग विजेता चैंपियन चीन के यांगचिन पहली बार शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे हैं। यह जुुन्गा की वादियों की नैसर्गिक छटा देखकर काफी खुश दिखे। इनका कहना है कि उन्हें पहली बार इस उत्सव में भाग लेने का मौका मिला है।

पहली बार पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग का हो रहा आयोजन
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल मीट डायरेक्टर अरुण रावत ने कहा कि इस बार देश में पहली बार पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग चैंपियनशिप का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य शिमला को विश्व स्तरीय एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना और हिमाचल प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय एयर स्पोर्ट्स एवं इको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाना है। इस एक्सपो में स्टार्ट अप्स, एमएसएमई और स्वयं सहायता समूहों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सामान्य श्रेणी के उद्यमियों के लिए स्टॉल शुल्क में 80 फीसदी की छूट दी गई है, जबकि एससी, एसटी और महिला उद्यमियों के लिए स्टॉल निशुल्क उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed