फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pak Spy Abhishek came on the radar of security agencies after making WhatsApp call on 5-day police remand

Pak Spy Abhishek: व्हाट्सएप कॉल करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया अभिषेक, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

Thu, 29 May 2025 09:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 May 2025 09:38 PM IST
सार

Pakistani spy Abhishek Bhardwaj Arrested: जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के अभिषेक को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। इसमें युवक ने काफी कंटेंट डिलीट कर दिए हैं, लेकिन एक वीडियो डिलीट नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Pak Spy Abhishek came on the radar of security agencies after making WhatsApp call on 5-day police remand
आरोपी अभिषेक/पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश की संप्रभुता को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के अभिषेक को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल किए हैं। इसके बाद युवक खुफिया एजेंसियां की रडार पर आया।

विज्ञापन


एजेंसियों ने हिमाचल पुलिस को इसकी जानकारी दी और नजर रखने को कहा। जिला पुलिस देहरा की ओर से गठित टीम ने एक सप्ताह तक युवक के सोशल मीडिया अकाउंट और उसकी दैनिक गतिविधियों पर नजर रखी। जब पुलिस को युवक पर शक गहराया तो उसे बुधवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। इसमें युवक ने काफी कंटेंट डिलीट कर दिए हैं, लेकिन एक वीडियो डिलीट नहीं कर पाया। इसमें एके-47 जैसे दिखने वाली राइफल की बुलेट से आरोपी का नाम लिखा हुआ है और पास ही दो पिस्टल व तीन एके-47 जैसी राइफलें दिख रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: शनिवार को केंद्रीय श्रम मंत्री मांडविया काला अंब में, ईएसआई अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह जांच का विषय है कि उसके अकाउंट में वीडियो कैसे अपलोड हुआ। आरोपी युवक के सोशल मीडिया अकाउंट की फ्रेंड लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग भी जुड़े हुए हैं। उसकी फ्रेंड लिस्ट में कुछ पाकिस्तानी व्यक्ति गन के साथ वीडियो बनाने वाले भी दिखाई दे रहे हैं। जांच का विषय यह भी रहेगा कि आरोपी युवक सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लोगों की फ्रेंड लिस्ट में शामिल कैसे हुआ। क्या कोई स्थानीय स्तर पर स्लीपर सेल सक्रिय है, जो गरीब परिवार के युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहा है। वहीं, युवक के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के बाद गांव का हर शख्स हैरान है।

आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। - अनिल कुमार, डीएसपी देहरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed