फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   one who will pass iim, iit, aiims will get 75 thousand

आईआईटी, आईआईएम, एम्स पहुंचे तो मिलेंगे 75 हजार

Fri, 02 Aug 2013 12:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
शिमला ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
one who will pass iim, iit, aiims will get 75 thousand

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घोषणा की है कि सरकार भी प्रतिभाओं का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे राष्ट्रीय संस्थानों में चयनित होने वाले प्रदेश के बच्चों को सरकार 75 हजार रुपए एकमुश्त वजीफा और 10वीं और 12वीं के 5000 टापर्स को राज्य सरकार टैबलेट देगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को होटल पीटरहाफ में आयोजित अमर उजाला प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। चुनाव घोषणा पत्र के वादे के अनुसार बंद किए गए स्कूलों को खोला गया है।

अस्थाई शिक्षकों को रेगुलर करने के लिए एक नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि वह छठी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह में भी छठी बार शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के कोने कोने से आए प्रतिभाशाली बच्चों को इस तरह प्रोत्साहित करना काबिले तारीफ कार्य है।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में पहले स्थान पर रहे बोर्ड के टॉपर्स को अपने हाथों सम्मान दिया। इस दौरान कुल 141 टापर्स को अवार्ड दिए गए।

इनमें से 10वीं और 12वीं के 106 टापर और शिमला सिटी के स्कूलों के टॉपर्स शामिल थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों में बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भी मेरिट में रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलबीर तेगटा, निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी और निदेशक एलीमेंटरी अशोक शर्मा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed