फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One Died four injured in car accident near Dhali in Shimla Himachal

Shimla News: शिमला में ढली के पास कार हादसे में एक की मौत, 4 लोग घायल; आईजीएमसी में चल रहा है उपचार

Mon, 01 Dec 2025 10:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Dec 2025 10:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ढली बाजार के पास कार हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
One Died four injured in car accident near Dhali in Shimla Himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ढली बाजार के पास कार हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग शिमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुफरी से कुछ मीटर पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर मशोबरा सड़क पर जा गिरी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 88 वर्षीय केएल बेक्टा निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। सभी घायल आपस में रिश्तेदार थे। जानकारी के अनुसार घटना सुबह 9:50 बजे की है, जब केएल बेक्टा, सुमित्रा, सुशील, मधु और प्रबल कुफरी की ओर से शिमला जा रहे थे। इस दौरान जब गाड़ी कुफरी मशोबरा बाइफरकेशन से कुछ मीटर पहले किसी कारणवश गाड़ी अनियंत्रित दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे गाड़ी मशोबरा मार्ग पर जाकर गिरी। हादसा देखकर आसपास लोग और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन 88 वर्षीय केएल बेक्टा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य चारों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घायलों में केएल बेक्टा की पत्नी सुमित्रा, बेटी, मधु, दामाद सुशील को दोहता प्रबल शामिल है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक हादसे के समय प्रबल चला रहा था। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। ढली पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन के लिए मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही घायलों के बयान भी जल्द लिए जाएंगे। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो कारों के बीच टक्कर, लगा ट्रैफिक जाम
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के समीप सर्कुलर रोड पर सोमवार सुबह के समय दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। सुबह के समय हुए इस हादसे की वजह से सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। मामला सोमवार सुबह के समय 9:30 बजे का बताया जा रहा है, जब विपरीत दिशा से आ रही दो कारें आपस में टकरा गई। टक्कर की वजह से दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बीच सड़क में हुए इस हादसे के बाद हाईकोर्ट से टॉलैंड और लिफ्ट की ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इस वजह से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाने के बाद यातायात बहाल करवाया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं मिलने पर इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। 

खाई में गिरी कार, चालक की मौत
रामपुर बुशहर थाना के तहत बशरी के पास छल्लेनी मोड़ पर एक कार खाई में गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम को हुआ। जानकारी के अनुसार भगवान दास (72)निवासी गांव रामपुर जिला शिमला अपनी कार में दलोग से अ बशरी जा रहे थे। जब वह रविवार शाम को लगभग 06:30 बजे बशरी के पास छल्लेनी मोड़ पर पहुंचे तो नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिर गई। दुर्घटना में चालक भगवान दास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed