फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On the orders of Himachal High Court a student who studied in London got admission in LLB in HPU

HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर लंदन से पढ़कर आए छात्र को एचपीयू में मिला एलएलबी में दाखिला, जानें

Sat, 02 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद लंदन से पढ़कर आए एक छात्र एचपीयू में एलएलबी में दाखिला मिल गया है। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
On the orders of Himachal High Court a student who studied in London got admission in LLB in HPU
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद लंदन से पढ़कर आए एक छात्र को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एलएलबी में दाखिला मिल गया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय ने छात्र को एलएलबी में बिना किसी शर्त के प्रवेश दे दिया है। याचिकाकर्ता ने अदालत से एलएलबी की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने और दाखिला देने के निर्देश की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार किया।

विज्ञापन


बता दें कि याचिकाकर्ता ने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट लंदन (यूनाइटेड किंगडम) से वर्ष 2021 में बैचलर ऑफ म्यूजिक इन म्यूजिक परफॉर्मेंस और रिकॉर्डिंग में बैचलर डिग्री की। लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से इस योग्यता को स्वीकार नहीं किया गया और छात्र को एलएलबी में दाखिला देने से मना कर दिया। छात्र ने इस फैसले को याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विश्वविद्यालय को याचिकाकर्ता की योग्यता के संबंध में इक्विलेंस कमेटी के निर्णय से अवगत कराने का निर्देश दिया था और चेतावनी दी कि मामले की तत्कालीनता को देखते हुए कोई और समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट को सूचित किया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी समकक्षता परिणाम पत्र के अनुसार याचिकाकर्ता की संगीत की डिग्री को भारत में बैचलर डिग्री राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क स्टार 5.5 के समक्ष तुलनीय माना गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस समकक्षता प्रमाण पत्र के मिलने के बाद याचिकाकर्ता को एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिला दे दिया गया है, इसके बाद कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed