फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Olympian boxer Ashish Chaudhary said If government provides facilities Imungambi can bring a medal in Olympics

Himachal News: ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी बोले- सरकार सुविधाएं दे तो इमुनगान्बी ओलंपिक में ला सकती हैं मेडल

Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल सरकार से ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी ने अपील की है कि उनकी पत्नी और अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इमुनगान्बी ओलंपिक में मेडल ला सकती हैं, लेकिन उन्हें सुविधाएं मिलें तो। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Olympian boxer Ashish Chaudhary said If government provides facilities Imungambi can bring a medal in Olympics
ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी और एशियन जूडो चैंपियन इमुनगान्बी पति पत्नी । - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी ने प्रदेश सरकार से अपील की कि उनकी पत्नी और अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इमुनगान्बी को ओलंपिक तक पहुंचने के लिए पूरी सुविधाएं दी जाएं। आशीष ने कहा कि 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत के लिए जूडो में मेडल लाने की सबसे बड़ी उम्मीद इमुनगान्बी से है।

विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक ओलंपिक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें सिर्फ एक लाख रुपये का इनाम मिला, जबकि 2021 में अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को 20 से 25 लाख रुपये तक दिए गए। मौजूदा सरकार की खेल नीति में भी उन्हें कोई प्रमोशन या बड़ा इनाम नहीं मिला। आशीष बोले कि यदि सरकार सचमुच हिमाचल को ओलंपिक मेडल दिलाना चाहती है, तो उनकी पत्नी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सुविधाएं तुरंत उपलब्ध करानी होंगी।
विज्ञापन


आशीष और इमुनगान्बी की मुलाकात 2021 में बंगलूरू के इंडिया कैंप में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर का सफर तय करने का फैसला किया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आशीष चौधरी की तरह इमुनगान्बी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। वे चार बार नेशनल चैंपियन, दो बार नेशनल गेम्स चैंपियन और कॉमनवेल्थ खेलों की रजत पदक विजेता रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने जॉर्डन के अम्मान में आयोजित जूडो एशिया कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed